लखनऊ, मार्च 17 -- इंडिया स्किल्स की नार्थ रीजन प्रतियोगिता में यूपी के युवाओं ने 16 पदक जीतकर मान बढ़ाया है। इंडिया स्किल्स प्रतियोगी-2025-26 के रीजनल राउंड में यूपी के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का अनूठा प्रदर्शन किया। एक गोल्ड, तीन सिल्वर, सात ब्रांज मेडल के साथ पांच मेडलियन फॉर एक्सीलेंस पर कब्जा जमाया। आगरा में बीते दिनों आयोजित हुई नार्थ रीजन प्रतियोगिता में 41 विभिन्न ट्रेड में हुए कड़े मुकाबले में यूपी ने 16 पदक हासिल किए। उत्तर भारत के पांच राज्यों, चार केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यूपी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 40 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। जिसमें से 16 ने पदक जीते। उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी विजेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि 29...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.