इंडिया वनडे सीरीज में कप्तान मिचेल सैंटनर को सता रहा एक डर, बोले- ऐसा करना काफी मुश्किल
ऑकलैंड, नवम्बर 3 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि लगातार क्रिकेट खेलने के कारण भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज में खिलाड़ियों पर थकान हावी हो सकती है। भारत और न्यूजीलैंड ने इससे पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान टीम 2-3 से हार गई थी। वनडे सीरीज के बाद दोनों देश दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगे। वनडे सीरीज 2027 में होने वाली विश्व कप की तैयारी को देखते हुए और 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।'ऐसा करना काफी मुश्किल' सैंटनर ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ''हम लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मैचों के बीच में बहुत कम समय का अंतराल है। टी20 क्रिकेट में सफर और देर रात तक चलने वाले मैचों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.