अहमदाबाद, फरवरी 17 -- नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देशों के प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अधिक द्विपक्षीय क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिलेगा। टी20 विश्व कप में खेलने वाली एसोसिएट देशों की टीमों को यह शिकायत रही है कि उन्हें शीर्ष टीमों के खिलाफ क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जबकि नेपाल और इटली जैसी टीमों ने लीग चरण में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। भारत के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच की पूर्व संध्या पर एडवर्ड्स ने कहा कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना एसोसिएट देशों के लिए तब तक मुश्किल रहेगा जब तक कि उन्हें विश्व कप से इतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.