अहमदाबाद, फरवरी 26 -- वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दक्षिण अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच में गुरुवार को मिली नौ विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि हालात का जल्दी अंदाजा नहीं लगा पाने और रणनीति पर अमल नहीं कर पाने की वजह से उनकी टीम को भारी कीमत चुकानी पड़ी। होप ने कहा कि नतीजा वैसा नहीं था जैसा टीम चाहती थी लेकिन उन्होंने कहा कि यह हालात में किसी बड़े बदलाव से बजाय रणनीति पर अमल करने पर ही निर्भर करता है क्योंकि यह अहमदाबाद में उनका पहला मैच था। वेस्टइंडीज को आखिरी सुपर-8 मैच में भारत से भिड़ना है, जो एक मार्च को कोलकाता में होगा। भारत के खिलाफ अहम मुकाबले को देखते हुए होप ने इस बात को खारिज कर दिया कि रास्ता अचानक मुश्किल हो गया है। वेस्टइंडीज और भारत में से जो भी जीतेगा, उसकी सेमीफाइनल में एंट्री होगी। होप ने अहमदाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.