देवघर, अप्रैल 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। मधुपुर निवासी एक एसी मिस्त्री साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उसने सोमवार को साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुपुर बाजार निवासी पीड़ित मिस्त्री अकील खान ने बताया कि एयर कंडीशनर मिस्त्री है। बताया कि क्षेत्र में खराब एयर कंडीशनर की मरम्मत के लिए आवश्यक सामान मंगाने के लिए इंडिया मार्ट दिल्ली के सॉफ्टवेयर पर कुछ उत्पाद देखकर ऑर्डर किया था। ऑर्डर कंफर्म होने के कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने संपर्क कर व्हाट्सएप के माध्यम से पूरी जानकारी देकर विश्वास जीत लिया। संबंधित व्यक्ति ने खुद को इंडिया मार्ट का पदाधिकारी बताते हुए ऑर्डर किए गए सामान पर विशेष छूट का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- लोन के नाम पर की 12.95 लाख की साइबर ठगी उसने लिंक भेजकर भुगतान करने कहा। ...