नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार इंडिया ब्लॉक की रैली के प्रति भी समर्थन जताया। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि सीजेपी अपनी स्वतंत्र पहचान बरकरार रखेगी और रविवार को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी। इससे पहले दीपके ने दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात कर संगठन के प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ ममता बनर्जी को धन्यवाद देने आया था क्योंकि जंतर-मंतर पर हमारे पहले आंदोलन के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन किया था। वह हमेशा युवा आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। यह भी पढ़ें- रामलील मैदान में विपक्ष की महारैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, दिया समर्थन जब दिल्ली पुलिस ने सौरभ और आशुतोष को गिरफ्तार ...