इंडिया बेस्ट टीचर्स अवार्ड विजेता 16 शिक्षक जाएंगे ऑक्सफोर्ड
लखनऊ, जून 11 -- इंडिया बेस्ट टीचर्स अवार्ड के विजेता 16 शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेड बिजनेस स्कूल में एक सप्ताह की कार्यशाला में जाने का अवसर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय, एडेड व निजी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षकों के लिये इंडियाज़ बेस्ट टीचर अवार्ड के आवेदन शुरूशिक्षकों के आवेदन शिव नाडर फाउंडेशन व ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेड बिजनेस स्कूल की ओर से इंडिया बेस्ट टीचर्स अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आठ श्रेणियों में दो-दो शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हर श्रेणी में एक सरकारी व एक निजी माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 31 जुलाई तक शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण मुफ्त में किया जाएगा। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.