आजमगढ़, अप्रैल 21 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानव सेवा के क्षेत्र में कस्बा फूलपुर के युवाओं विवेक विश्वकर्मा (पुटुरु) और सौरभ सिंह यादव ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर नई मिसाल पेश की है। दोनों ने एक ही दिन में 207 यूनिट रक्त संग्रह कर जनपद ही नहीं, प्रदेश स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस कार्य के लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मेडिकल टीम की निगरानी में सभी मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई लोगों ने दोनों युवाओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.