लखनऊ, मई 13 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा आयोजित होने वाले 'इंडिया फूड एक्सपो-2026' (आईएफएक्स-26) के रोड शो और कर्टेन रेजर कार्यक्रम बुधवार को विभूति खंड स्थित आईआईए भवन में आयोजित किया गया। इस तीन दिवसीय भव्य एक्सपो का आयोजन 18 से 20 सितंबर 2026 तक लखनऊ के रिगालिया ग्रीन्स में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन जुड़े अपर मुख्य सचिव (बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण) बीएल मीणा ने राज्य में इस क्षेत्र की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, इन्वेस्ट यूपी के प्रतिनिधियों और एफएसएसएआई के असिस्टेंट कमिश्नर विनीत पांडेय ने उद्यमियों को गुणवत्ता मानकों, पंजीकरण और निवेश संबंधी हर संभव तकनीकी व प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने एक्सपो का लोगो और ब्रोशर लॉन्च करते हुए इसे आर्थ...