इटावा औरैया, जुलाई 10 -- जसवंतनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के नगला पसी के मौजा आलई के एक युवक के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) खाते से साइबर ठगों ने दो दिनों में 68 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का संदेश मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की इटावा स्थित कुरसैना शाखा में खाता संचालित है। जुलाई 2026 को उसके खाते से 28 हजार रुपये तथा 5 जुलाई 2026 को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह दो दिनों में कुल 68 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित का कहना है कि उसने इन दोनों दिनों में कोई ऑनलाइन लेनदेन नहीं किया और ...