नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- असम में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की ओर है। Axis My India एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य में गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन काफी पीछे रह सकता है। बहरहाल, चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा 70 से 80 सीटें जीत सकती है। वहीं, NDA में शामिल असम गण परिषद को 7 से 9 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 9 से 11 सीटें अपने नाम कर सकती हैं। जबकि, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस 22 से 30 सीटें, राजौर दल 1 से 4 सीटें, असम जातीय परिषद 1 से 2 और सीपीएम 1 सीट जीत सकती है। निर्दलीय के खाते में 0 से 2 सीटें आने का अनुमान है।

हिंदी ह...