अलीगढ़, जून 26 -- n बेटियां मेहनत व लगन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगी जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी में बेटियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित बालियान गर्ल्स कबड्डी एकेडमी का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। शिविर के 22वें दिन भारतीय कबड्डी टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच नीरज चौधरी ने पहुंचकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षण सत्र के दौरान नीरज चौधरी ने खिलाड़ियों को कबड्डी की आधुनिक तकनीकों, फिटनेस प्रबंधन और खेल के नए नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलों में अपार संभावनाएं हैं और बेटियां अपनी मेहनत एवं लगन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण के साथ ...