नई दिल्ली, अगस्त 31 -- क्या इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी सबसे बड़ी मांग पूरी करने जा रही है। नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान दर्ज केसों को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ताजा याचिका के बाद सीजेपी के नेता सुखद आश्चर्य में हैं और उन्होंने खास अंदाज में बिना कुछ बोले बयां भी किया है। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने इसे भीम राव आंबेडकर की जीत के रूप में चित्रित करते हुए बाबा साहब की तस्वीर के साथ अपना चेहरा दिखाया। वहीं, सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने भी तस्वीरों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। खबर है कि केंद्र सरकार ने नीट प्रोटेस्ट और 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुह...