इंडिया गेट मार्च से पहले 5000 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी; जानिए कौन से रास्ते किए बंद?
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक प्रस्तावित दो मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी में करीब 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें जिला पुलिस के अलावा रिजर्व फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अन्य पैरामिलिट्री बलों के जवान शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि मार्च की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका है। रविवार को दो मार्च प्रस्तावित हैं। पहला सिटिजन मार्च दोपहर 3 बजे इंडिया गेट से जंतर-मंतर के लिए निकाला जाना है। इसके बाद इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से शाम 5 बजे इसी रूट पर मार्च का ऐलान किया गया है। दोनों मार्च चीफ इलेक्शन कमिशनर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर आयोजित किए जा रहे हैं।जंतर-मंतर जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.