नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के विरोध प्रदर्शन की लपटें शीर्ष अदालत की चौखट तक पहुंच गई हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में "चलो दिल्ली" मार्च के तहत विपक्षी नेता बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े गए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की तरफ से विपक्षी सांसदों के साथ प्रशासनिक स्तर पर बैठक करने से इनकार करने के बाद, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने 10 से 15 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को परिसर के भीतर स्थित 'फाइलिंग काउंटर'पर जाकर अपनी याचिका दर्ज कराने की अनुमति दी है।हाई-सिक्योरिटी जोन से बाहर रहेगा प्रतिनिधिमंडल टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया, सुप्रीम ...