लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सीटों के बंटवारे की स्थिति पूरी तरह से साफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि बंटवारे को लेकर कोई इंडिया गठबंधन में सवाल सीट का नहीं जीत का रहेगा। जो पार्टी भाजपा के खिलाफ सीट जीत सकती है, वह लड़ेगी, उसी को लड़ाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भी हमने ऐसा ही किया था। उसका परिणाम सामने रहा। भाजपा अब यूपी में दूसरे नंबर की पार्टी है। अखिलेश ने लखनऊ में मंगलवार को कहा कि हम लोग अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह तय हुआ था कि जिस राज्य में जो क्षेत्रीय दल मजबूत होगा, भाजपा को हराने के लिए उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। विधानसभा चुनाव में भी समीकरण देखा जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.