इंडिया गठबंधन विरोधाभासों का संग्रह : संतोष
पटना, जून 8 -- हम (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इंडिया गठबंधन विचारों और सिद्धांतों का मंच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधाभासों का संग्रह बनकर रह गया है। यह गठबंधन किसी साझा राष्ट्रीय दृष्टि या विकास के एजेंडे पर नहीं, बल्कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के आधार पर खड़ा किया गया राजनीतिक प्रयोग है। इसकी वास्तविकता अब देश की जनता के सामने स्पष्ट होती जा रही है। डॉ. सुमन ने कहा कि गठबंधन के भीतर आपसी विश्वास का गंभीर संकट है। महत्वपूर्ण बैठकों से प्रमुख सहयोगी दलों की दूरी और विभिन्न राज्यों में सहयोगी दलों के बीच बढ़ता टकराव इस बात का प्रमाण है कि यह गठबंधन भीतर से कमजोर और अस्थिर है। यह भी पढ़ें- एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन में जमीनी प्रतिबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.