धनबाद, मार्च 30 -- रामनवमी के दिन बलियापुर के भीखराजपुर में घटित घटना को लेकर इंडिया महागठबंधन की सर्किट हाउस में रविवार को बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस, वामदल एवं राजद के नेता शामिल हुए। नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निदनीय बताया। साथ ही पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़ा किया। नेताओं ने कहा कि शांति समिति की बैठक के बाद भी इस तरह की घटना चिंताजनक है। पुलिस एवं प्रशासन विफल साबित हुआ। नेताओं ने पुलिस-प्रशासन की ओर से आरोपियों को कमर रस्सा बांध परेड कराने को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना को रोकने में बलियापुर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी असफल रहे। बलियापुर प्रशासन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन से कहीं न कहीं चूक हुई है।कांग्रेस नेताओं ने घटना को लेकर भाजपा नेताओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.