इंडिया गठबंधन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- चुनावों में धांधली एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध स्वरूप बुधवार को आमबागान चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सीपीआई, राजद सहित अन्य दलों के संयुक्त तत्वावधान में पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाक बंगला परिसर से आमबागान, गोपालपुर, पुराना बाजार, थाना मोड़ आदि जगहों पर विरोध स्वरूप रैली निकालते हुए नारेबाजी भी की गई। गठबंधन दल के नेताओं ने इस्तीफे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग की। कार्यक्रम मे उपस्थित सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई माल पहाड़िया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और निष्पक्षता से खिलवाड़ हो रहा है। यह भी पढ़ें- महागठबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.