नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन के लिए संसद के विशेष सत्र में रणनीति पर विचार करने के लिए कांग्रेस ने इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस की बैठक बुलाई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की 15 अप्रैल को बैठक होगी। महिला आरक्षण पर रुख तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों से चर्चा करेगी।जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के सभी नेताओं ने सरकार को तीन प...