मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक मंगलवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता सूची एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, गुरुवार को जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से सरैयागंज टावर चौक तक विरोध मार्च निकालेंगे।बैठक में राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, कांग्रेस पश्चिमी के कृपाशंकर शाही के अलावा जितेंद्र यादव, रामकिशोर झा, उमेश दास, दिनेश भगत, मनोज कुमार सहनी, सुधीर यादव,...