इंडिया गठबंधन की बैठक में क्यों हिस्सा नहीं लेंगे विजय, TVK की मजबूरी या मास्टरप्लान?
नई दिल्ली, जून 8 -- केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने और आने वाले चुनावों की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई विपक्षी दल हिस्सा लेने जा रहे हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में गठबंधन के बदले समीकरण के बीच गठबंधन की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बात को लेकर भी खूब अटकलें लग रही हैं कि इस बैठक में कौन सी पार्टियां हिस्सा लेंगीं और कौन सी पार्टी दूर ही रहेगी। DMK और आम आदमी पार्टी जैसे प्रमुख दल के बैठक से किनारा करने के बाद अब चर्चा है कि हाल ही में तमिलनाडु में झंडे गाड़ने वाली विजय की TVK भी इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लेगी। अभिनेता से नेता और अब मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने भले ही तमिलनाडु विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.