इंडिया गठबंधन की बनी नकारात्मक छवि: विजय
पटना, जून 9 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि झूठ एवं भ्रामक प्रचार की राजनीति के कारण इंडिया गठबंधन की छवि जनता के बीच नकारात्मक बनी है। बिहार चुनाव में एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी किए गए दुष्प्रचार की वास्तविकता अब सबके सामने आ चुकी है। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को जदयू दफ्तर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार आगे भी जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
महिला सशक्तीकरण मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार के किए कार्य देशभर के लिए अनुकरणीय हैं। पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को आरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.