नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत के साथ रिश्ते लगातार खराब होते गए हैं। इसी क्रम को लेकर जापान में अमेरिका के पूर्व राजदूत और रहम इमैनुएल ने ट्रंप प्रशासन के ऊपर जमकर हमला बोला है। डेमोक्रेटिक पार्टी से अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार माने जा रहे रहेम ने कहा कि अमेरिका के पिछले कई राष्ट्रपति भारत के साथ रिश्तों को सुधारने में लगे हुए थे। लेकिन ट्रंप ने आकर सब बिगाड़ दिया। रहेम ने कहा कि ट्रंप के दौर में वाशिंगटन ने 'वास्तव में भारत के मुंह पर थूका है।' हॉवर्ड कैनेडी स्कूल के एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश नीति पर बात करते हुए रहेम ने ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ट्रंप प्रशासन ने वास्तव में भारत के चेहरे पर थूका है। भारत को अमेरिका के करीब लाना पिछले 30 सालों से हर राष्ट्रप...