इंडिया की ताकत से घबराकर बचपना कर रहे : आराधना मिश्रा
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। 200 सीट, हक है हमारा का संदेश देती होर्डिंगों को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने बचकाना और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इंडिया गठबंधन की ताकत से घबराते हैं, वे ऐसे पोस्टरों के पीछे छुपकर बचपना कर रहे हैं। इससे गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन तय था और तय है। उन्होंने कहा कि यह साथ (सपा-कांग्रेस का) सत्ता के लिए नहीं है। यह संविधान और लोकतंत्र के लिए है। हमने साझा तौर पर लड़ने का संकल्प लिया है। यह संकल्प दृढ़ है। इसे साजिशों से नहीं तोड़ा जा सकता है। यह भी पढ़ें- 'गठबंधन' से भाजपा के पेट में दर्द; कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर को अखिलेश ने नकली बताया यह भी पढ़ें- 200 सीट हक है हमारा...लखनऊ में लगे कांग्रेस के पोस्टर; सियासी हलचल तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.