नई दिल्ली, मई 21 -- अगर आप विदेश यात्रा के लिए नहीं जा सकते या फिर अंडमान तक जाने का भी बजट नहीं है। लेकिन समंदर के साफ-सुथरे पानी को एक्सप्लोर करने का क्रेज बहुत है,तो आपके लिए कर्नाटक का ये छोटा सा आइलैंड परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जहां पर स्कूबा डाइविंग के साथ ही और भी दूसरी चीजों को देखने का मौका है। हम बात कर रहे हैं नेतरानी आईलैंड। इंडिया का एकमात्र आईलैंड जिसका शेप मैप में किसी हार्ट की तरह दिखता है। यहां पर आपको साफ-सुथरे समंदर के पानी में गहराई तक देखने का मौका मिलता है। तो अगर आप कर्नाटक के आसपास की ट्रिप प्लान कर रहे तो एक बार इस आईलैंड पर जरूर जाएं।हार्ट शेप आईलैंड इंडिया में स्कूबा डाइविंग के लिए है बेस्ट प्लेस कर्नाटक के मुरुदेश्वर से मात्र 19 किमी की दूरी पर ये आइलैंड है। अरब सागर में बने इस द्वीप पर अंडर वाटर समुद्री जीवों की ...