नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Asian Games 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गया है, क्योंकि क्वार्टर फाइनल इस टूर्नामेंट के बारिश में धुल गए हैं। किसी भी क्वार्टर फाइनल मैच का नतीजा नहीं निकला, क्योंकि बारिश और फिर गीले मैदान की वजह से शुरुआती नॉकआउट दौर के मैच रद्द कर दिए गए। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, क्योंकि इन्हीं टीमों की रैंकिंग अच्छी थी, जबकि बाहर होने वाली टीमों को रैंकिंग उतनी अच्छी नहीं थी। पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग चीन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाना था, जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल इंडिया और अफगानिस्तान के बीच शेड्यूल था। वहीं, आज श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में भिड़ंत होनी थी और इसके बाद बांग्लादेश ...