इंडिया ए 113 पर ऑलआउट, न्यूजीलैंड ने पहले दिन हासिल की बढ़त; आकिब नबी चमके
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 113 के स्कोर पर ढेर हो गई। स्टार प्लेयर केएल राहुल समेत कुल 5 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 32 तो यश राठौर ने 44 रनों की पारी खेली। यश अंत तक नाबाद रहे, उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। केएल राहुल समेत साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के लिए साइमन कीन ने 5 विकेट हॉल लिया। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के साथ-साथ पहले दिन बल्लेबाजी भी शानदार रही। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए भारत पर बढ़त हासिल की। कप्तान राइस मारिउ (76) और कर्टिस हीफी (37) ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। हालांकि दिन का खेल खत्म होते-होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.