नई दिल्ली, जून 16 -- इंडिया ए इस समय श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसा सितारा है, जबकि तिलक वर्मा जैसा अनुभवी बल्लेबाज है। इसके अलावा आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले प्रभसिमरन सिंह समेत कई खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया की स्थिति इस ट्राई नेशन सीरीज में अच्छी नहीं है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम पर फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में फाइनल का टिकट कैसे मिल सकता है? उसके बारे में हर एक समीकरण जान लीजिए। दरअसल, इस सीरीज में इंडिया ए टीम ने तीन मुकाबले खेल लिए हैं। इनमें से एक ही मैच इंडिया ए टीम ने जीता है। श्रीलंका ए टीम को अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने बुरी तरह से हराया था, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान से बारिश से बाधित...