दाम्बुला, जून 16 -- लगातार दो हार के बाद आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम बुधवार को दाम्बुला में अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के 'करो या मरो' मुकाबले में जीत के साथ वापसी की कोशिश करेगी । टूर्नामेंट में मेजबान श्रीलंका ए सहित सभी तीन टीम एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दो टीम तय होंगी। दो हार ने भारतीय टीम पर दबाव जरूर बढ़ाया है लेकिन अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत से फाइनल में पहुंचने की टीम की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। मेजबान श्रीलंका तीन मैच में दो जीत और एक हार से चार अंक तथा 0.494 के नेट रन रेट के साथ सबसे ऊपर है जिससे भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हो गया है।इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के समान अंक भारत और अफगानिस्तान दोनों के समान दो-दो अंक हैं। भारत हालांकि अफगानिस्त...