प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 20 से 30 साल तक सेवा देने वाले इंडियन ऑयल के कर्मचारियों को बाहर निकालने से अब आंदोलन शुरू हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सुधार न किया गया तो आरपार की लड़ाई होगी।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पाइप लाइंस वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मुकेश कुमार और मंत्री प्रधान कार्यालय रवि कुमार ने बताया कि लगातार सेवा देने वाले श्रमिकों को अब हटाया जा रहा है। अधिकांश श्रमिक कांट्रैक्ट पर हैं, ऐसे में हटाने की प्रक्रिया आसान है। सभी ने 20 से 30 साल तक सेवा दी है। हटाने के पहले कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है। अब उम्र के इस पड़ाव में लोग कहां जाएंगे। अब तक 25 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। इसकी पूरी जिम...