नई दिल्ली, मार्च 17 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी जीवन संगिनी वंशिका सिंह के रिसेप्शन में सितारों का जमघट देखने को मिला। क्रिकेट स्टार खिलाड़ियों के साथ ही राजनीतिक गलियारों के दिग्गज कुलदीप यादव-वंशिका को जीवन की नई शुरुआत की शुभकामनाएं देने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फाइन स्टार होटल द सेंट्रम पहुंचे। विवाह के बाद कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन आज यहां हुआ जहां देर रात तक मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। इन दिग्गजों में सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, गौतम गंभीर और शिखर धवन प्रमुख नाम शामिल रहे।शाही अंदाज में एंट्री- 1960 की विंटेज रोल्स-रॉयस रिसेप्शन का सबसे खास आकर्षण नवविवाहित जोड़े की ग्रैंड एंट्री रही। कुलदीप और वंशिका दिल्ली से विशेष रूप से मंगाई गई 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में सवार हो...