इंडियन सॉफ्ट सेल कछुआ का रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा
मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। नगर के फतहां घाट पर श्याम बाबू निषाद और सप्तमी निषाद के नेतृत्व में गंगा प्रहरियों ने भारतीय सॉफ्ट सेल कछुआ का रेस्क्यू किया। भारतीय वन्य जीव संस्थान के जलज परियोजना के अंतर्गत जलज विंध्य के गंगा प्रहरी भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में प्रशिक्षण लेकर अपने आस-पास जागरूक मछुआरों के जाल में फंसा इंडियन सॉफ्ट सेल (शीतर) कछुआ लगभग 10 से 12 किलो तक को बिना चोट पहुंचाए पुनः गंगा में छोड़ा गया। साथ ही गंगा के किनारे समुदाय के लोगों को जलीय जीव संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण इत्यादि विषयों पर जागरूक किया। राहुल कुमार, प्रमोद, रामबाबू चौधरी सूरज, रामजग उर्फ टुन्नु आदि गंगा प्रहरी रहे। यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी के इर्दगिर्द वन्यजीवों की चहलकदमी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.