अंबेडकर नगर, मार्च 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की बैठक हुई। शनिवार को सीएमओ कार्यालय प्रथम तल में ही बैठक में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक अयोध्या के डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव, राज्य कार्यकारणी सदस्य फतेहपुर के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ रामानन्द सिद्धार्थ की देखरेख में कमेटी का चुनाव हुआ। इसमें जनपदीय इकाई के निर्धारित तीन पदाधिकारी एवं सात सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। इसके अनुसार सभापति संध्या सिंह, उप सभापति वंश मणि पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, सचिव डॉ सर्वेश कुमार चुने गए। वहीं कार्यकारणी सदस्य अनूप कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार गुप्ता, बरकत अली, पुष्पा पाल, खुशियाल सिद्दीकी, ओम प्रकाश जायसवाल और उमेश कुमार पाण्डेय चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.