इंडियन यूथ समिट में दिखी प्रतिभा की झलक
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल बरेका के प्रांगण में शुक्रवार को तीन दिवसीय इंडियन यूथ समिट-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर सुसई राज ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में फादर सुसई राज ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार एवं संकल्प ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं, पैनल चर्चाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। प्रतिभागियों ने समिट को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए नई दिशा और ऊर्जा मिली है। यूथ समिट में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, पोस्टर मेकिंग, यूथ पार्लियामेंट, वाद-विवाद भाषण और कला एवं सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.