देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून।गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में उत्तराखंड की शेफाली और शीतल की जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस टूर्नामेंट में 'ग्लोरियस गुजरात' टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल की बदौलत टीम ने अपने दूसरे मैच में 'सिक्स्थ सेंस ऑफ बंगाल' को 3-0 से करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में शेफाली ने दो और शीतल ने एक गोल दागा। लीग में शेफाली अब तक दो मैचों में कुल 6 गोल, जबकि शीतल 2 गोल कर चुकी हैं। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई साथ पूरी करने वाली ये दोनों खिलाड़ी इंडियन ब्लाइंड टीम और घरेलू टूर्नामेंट्स में भी साथ खेलती हैं। कोच नरेश सिंह नयाल के मार्गदर्शन में निखरी इस जोड़ी में गजब का तालमेल है। मैदान पर शीतल जहां गेम बनाने में माहिर हैं, वहीं शेफा...