नई दिल्ली, अगस्त 30 -- चेन्नई। सार्वजनिक क्षेत्र का इंडियन बैंक चालू वित्त वर्ष में करीब 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। बैंक का मुख्य ध्यान देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर है। इंडियन बैंक ने कहा कि बढ़ते कारोबार को संभालने और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की जगह भरने के लिए बैंक करीब 2,500 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इनमें विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे। इंडियन बैंक की 30 जून, 2026 तक देश में 6,003 शाखाएं थीं। 30 जून, 2026 को बैंक में कुल 41,875 कर्मचारी थे। विदेश में सिंगापुर, कोलंबो और जाफना में तीन शाखाएं तथा गांधीनगर में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) बैंकिंग इकाई थी। यह भी पढ़ें- SBI Recruitment 2026: SBI में निकली ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 93000 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

हिंदी हिन...