सीतापुर, सितम्बर 2 -- सीतापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में इंडियन बैंक ने पात्र लाभार्थियों को ई रिक्शा उपलब्ध करवाए हैं। जिससे यह लाभार्थी खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इस अवसर पर इंडियन बैंक अंचल कार्यालय के प्रमुख रणवीर सिंह गोला द्वारा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस पहल से महिलाओं और युवाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। यह योजना युवाओं को उद्यमी बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान इंडियन बैंक के अधिकारी, कर्मचारी तथा संस्थान के निदेशक अंकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...