इंडियन बैंक दुग्ध उत्पादकों को देगा केसीसी ऋण
लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। इंडियन बैंक ने आरसेटी प्रांगण में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया। इसमें सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के साथ दुग्ध उत्पादक सदस्यों को डिजिटल केसीसी ऋण उपलब्ध कराने को एमओयू साइन किया गया। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख अभय कुमार व सृजनी कंपनी के सीईओ लखविंदर सिंह के बीच मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। इंडियन बैंक के उप अंचल प्रमुख अप्रतिम अवस्थी व एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से जिले के दुग्ध उत्पादकों को इंडियन बैंक से डिजिटल डेयरी ऋण प्राप्त कराना सरल होगा। इससे न केवल ऋण प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि अधिकाधिक दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा और वह आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.