बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर संवादता। जिले में इंडियन बैंक के सहयोग से आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। जिसका जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुभारंभ किया। डीएम ने इसी के साथ थारू जनजाति छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर राजेश भदौरिया के साथ मिलकर इंडियन बैंक के सहयोग से स्थापित नई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.