रांची, अप्रैल 14 -- रांची। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार झारखंड दौरे पर हैं। बुधवार को वे राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के कर्मचारियों के लिए एचआरआईएस व वेतन खाता पैकेज को लेकर एमओयू हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सिंह मोड़ स्थित इंडियन बैंक शाखा के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। बताया गया कि वर्ष 1994 में बैंकिंग करियर की शुरुआत करने वाले बिनोद कुमार के पास 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनमें शाखा संचालन, जोखिम प्रबंधन और कॉरपोरेट क्रेडिट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...