गोंडा, जून 13 -- गोण्डा, संवाददाता। इंडियन बैंक इम्प्लाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में 3 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये के गबन के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है। सोसाइटी के सचिव रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव की प्रार्थना पत्र पर दर्ज मुकदमा में समिति के तत्कालीन सचिव, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, हेड कैसियर और प्रधान रोकड़िया समेत 69 पदाधिकारी-कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा में समस्त कर्मचारीगण भी शामिल हैं। आरोप है कि वर्ष 1997 से 2020 तक इलाहाबाद बैंक प्रधान शाखा गोंडा में तैनात रहे इन लोगों ने पद का दुरुपयोग कर फर्जी लोन वितरण, दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी नाम से खाते खोलकर समिति के धन की हेराफेरी की। शिकायतकर्ता के मुताबिक गबन की मूल रकम 3.60 करोड़ रुपये है। ब्याज जोड़कर यह राशि 4 करोड़ 90...