वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। द फेडरेशन आफ इंडियन बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। नदेसर स्थित अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन पर कर्मचारी हितों का ध्यान न देने का आरोप लगाया। इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष राम विशुन चौबे ने कहा कि 11वें द्विपक्षीय समझौते के अन्तर्गत सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों को अपने लाभ का एक तय प्रतिशत कर्मचारियों को देना होता है। परफॉर्मेंस लिंक इनीशिएटिव के तहत इंडियन बैंक प्रबंधन ने समझौते का उल्लंघन किया है और मनमाने तरीके से कर्मचारियों को लाभांश दिया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में रोष है। इस दौरान प्रमोद द्विवेदी, शीतला दुबे, प्रदीप द्विवेदी, नरेंद्र कुमार, शंकर सुवन, अमिताभ, अजीत, डीबी सिंह, संतोष कुमार आदि मौ...