इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग में जलवा दिखाएंगे रेमन
गाज़ियाबाद, जून 3 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद के सत्यम एनक्लेव में रहने वाले रेमन शर्मा इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग में जलवा दिखाएंगे। राजेंद्रनगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रेमन इंडो-नेपाल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। रेमन ने बताया कि शुरुआत से ही उन्हें बैडमिंटन में रूचि थी। स्कूल से ही उन्होंने खेलना शुरू कर दिया था। इसीलिए उन्होंने शारीरिक शिक्षा में परास्नातक की डिग्री भी हासिल की। इंडियन प्रो बैडमिंटन लीग के 2026 के संस्करण में वह रैकेट रेडर्स कोलकाता की टीम से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से लीग शुरू होगी और एक सप्ताह तक चलेगी। यह भी पढ़ें- सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया ओपन से हटना पड़ा, आखिरी भारतीय जोड़ी ने क्यों किया ऐसा? उन्होंने लीग की तैयारी शुरू कर दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.