नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह अनूठी पहल देश में नए खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं में खेल संस्कृति का विस्तार करने और खिलाड़ियों को बड़े मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'इंडियन पिकलबॉल लीग' न सिर्फ एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह भारत के उभरते खेल इकोसिस्टम को और अधिक गतिशील एवं सशक्त बनाएगी। यह लीग युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। ऐसे आयोजनों से नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान, प्रोत्साहन और प्रगति का मार्ग मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.