इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के फिर अध्यक्ष बने जय मंगल
धनबाद, नवम्बर 23 -- जय मंगल सिंह तीसरी बार बने फेडरेशन अध्यक्ष धनबाद, विशेष संवाददाता। बेरमो विधायक जय मंगल सिंह एक बार फिर इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (संबद्ध इंटक) के अध्यक्ष चुने गए। मध्य प्रदेश के उमरिया के बांधवगढ़ में आयोजित इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के 33वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन सर्वसम्मति से जय मंगल सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जय मंगल सिंह ने कहा कि इस विश्वास और सम्मान के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देशभर के सम्मानित प्रतिनिधियों व श्रमिक साथियों का हृदय से आभार। यह पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वे अपने पिता रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.