मेरठ, मई 30 -- परतापुर महरौली मार्ग स्थित बीके कबड्डी अकादमी में शुक्रवार शाम कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा। कीड़ा भारती और बीके कबड्डी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बीके कबड्डी अकादमी और इंडियन नेवी की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे मुकाबले में रोमांच ऐसा रहा कि अंतिम मिनट तक हार-जीत का फैसला तय नहीं हो सका। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र राय रहे। मुकाबले के अंतिम क्षणों में इंडियन नेवी की टीम ने शानदार वापसी करते हुए बीके कबड्डी अकादमी को 41-39 के करीबी अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। यह भी पढ़ें- इंडियन नेवी ने बीके अकादमी को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त कीड़ा भारती ...