नई दिल्ली, जुलाई 24 -- India-China: भारत में चीन के नव-नियुक्त रक्षा अधिकारी रियर एडमिरल यू जियान ने भारत के सशस्त्र बलों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि चीन उस बचाव अभियान को कभी नहीं भूलेगा जब भारतीय सेना ने एक जलते हुए मालवाहक जहाज से 12 चीनी क्रू सदस्यों की जान बचाई थी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित करते हुए रियर एडमिरल यू जियान ने ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा, "हम यह कभी नहीं भूलेंगे कि पिछले साल जून में जब केरल तट के पास एक चीनी मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई और विस्फोट हुआ था तब भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 चीनी नाविकों की जान बचाई थी।" आपको बता दें कि पिछले वर्ष हुए इस हादसे के दौरान भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त और बेहद ...