बस्ती, अगस्त 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित नर्सिंग का कोर्स संचालित करने वाले सरकारी व निजी संस्थानों का भ्रमण किया। टीम भ्रमण कर यह देख रही है कि संस्थानों में काउंसिल का मानक पूरा किया जा रहा है कि नहीं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर संस्थानों की आगे के लिए मान्यता जारी रहेगी। मानक का उल्लंघन पाए जाने पर मान्यता जा सकती है। जिले में एएनएमटीसी में सरकारी संस्थान का संचालन हो रहा है। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन निजी संस्थानों में भी नर्सिंग की पढ़ाई हो रही। पढ़ाई कर रही छात्राएं जिला व महिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आती हैं। टीम ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी लिया। टीम ने ऑपरेशन थियेटर व प्रसव कक्ष की व्यवस्था को भी देखा।

हिंद...