इंडियन ढाबा में कर्मियों के बीच जमकर मारपीट
उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित इंडियन ढाबा में गुरुवार रात कर्मचारियों के बीच ग्राहक सेवा को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। ढाबा के अंदर ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे। तभी किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के दौरान ढाबे में मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि ढाबा पर ग्राहक को सेवा देने को लेकर कर्मियों के बीच आपस में बहस शुरू हुई थी। आरोप है कि एक-दूसरे पर काम में लापरवाही का आरोप लगाने के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान ढाबे में मौजूद अन्य कर्मी व ग्राहक तमाशबीन बने रहे। मारपीट का वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.